लक्ष्मी कांत झा ,करजाईन

बैंककर्मी व सीएसपी संचालकों ने दी विदाई।

करजाईन : एसबीआई करजाईन शाखा द्वारा फील्ड आफिसर प्रशांत कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बैंक मैनेजर अभिषेक टोप्पो, सीएसपी संचालक तथा बैंक कर्मियों के द्वारा उसे गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके एसबीआई के प्रबंधक अभिषेक टोप्पो ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

वहीं सीएसपी संचालकों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर एकाउंटेंट आशुतोष कुमार, बैंककर्मी शशि शेखर सिंह, आनंद कुमार, धनजय कुमार, सीएसपी संचालक सुजीत कुमार उर्फ छोटू, अभिषेक कुमार, कैलाश दास आदि उपस्थित थे।

Spread the love