लक्ष्मी कान्त झा करजाईन

दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन।

करजाईन : शनिवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  श्रीकृष्णा एकेडमी करजाईन बाजार में आयोजित इस शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. अभिजीत आनंद मेहता के द्वारा बच्चों के दांतों की जांचकर सलाह दिया गया तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क टूथपेस्ट, ब्रश तथा गार्गिल भी दिया गया। साथ ही सबसे स्वास्थ्य दांत का पुरस्कार छात्रा अंशु प्रिया को दिया गया। इस मौके पर दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष  कार्यकर्ता देवेंद्र प्रसाद शारदा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ उनका सर्वांगीण विकास भी होता है।

इस मौके पर 252 बच्चों तथा शिक्षकों के दांतों की जांच की साथ ही दांतों की सुरक्षा और देखभाल से संबंधित जानकारी दी। चिकित्सक ने बताया कि कम से कम 6 माह के अंतराल में डेंटिस्ट से दांत का चेकअप करवाना चाहिए। शिविर के संचालन में निदेशक उपेंद्र सहनोगिया, महेशानंद देव, राप्ती बनर्जी, मुकेश कुमार, श्रवण कुमार आदि का सहयोग रहा।

Spread the love