शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ मतदान, बीडीओ और बीपीआरओ ने संभाला कन्ट्रोल रूम।
आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज/ सुपौल: चाकचौबंद सुरक्षाव्यवस्था के बीच मॉकपोल के बाद तीसरे चरण में होने वाले नयी लोकसभा के लिए मतदान निर्धारित समय 7 बजे से प्रांरभ हुआ। प्रखंड क्षेत्र के 74 बूथों पर कहीं से भी ईवीएम मशीन या अन्य किसी तकनीकी कारणों से वोटिंग बिलम्ब से होने की सूचना नही मिली।

खुश्कवार मौसम के कारण मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिली। जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। हाथों में पर्ची और पहचानपत्र लिए महिलाओं में मताधिकार करने का उत्साह और जूनून गजब था। प्रशासन भी दो दिन पूर्व के भीषण गर्मी को देखते हुए बूथों पर सुर्य की तपती से बचाव के लिए सभी बूथों पर टेंट लगा रखे थे। मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था थी। प्रत्येक बूथों पर सुरक्षाव्यवस्था का चाक चौबंद इंतजाम किया गया था। बूथ संख्या 25 पर पहलीबार मतदान कर अंशु कुमारी, नेहा कुमारी और बूथ संख्या 33 पर संजना कुमारी पहलीबार मतदाता बन अपने मताधिकार का प्रयोग कर बेहद खुश नजर आ रही थी।

बूथ संख्या 25 पर अपने बेटे के साथ वोटिंग करने पहूंची 85 वर्षीय वृद्ध उर्मिला देवी मतदान में भाग लेकर गौरवशाली समझ रही थी। सुमरित कन्या मिडिल स्कूल परिसर के तीन बूथ 26,27,28 को मॉडल बूथ के रूप में भव्य तरीके से सजाया गया जो मतदाताओं का आकर्षण का केंद्र रहा। मॉडल बूथ पर सभी सुविधाओं के साथ फोटोग्राफी के लिए सेल्फी सेंटर युवा मतदाताओं के लिए आकर्षित कर रहा था। जहां हर युवा मतदाता सेल्फी ले रहा था। जिस मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में रहने के बावजूद डिलीट लिखा था वैसे मतदाता को वोटिंग करने के नियमों के तहत पदाधिकारी मतदान कराते भी देखे गये। बहुत एसे भी मतदाता मिले जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहने से उन्हें निराश लौटना भी पड़ा। बीडीओ श्री राम पासवान और बीपीआरओ शिल्पा कुमारी कंट्रोल रूम से प्रखंड के सभी बूथों की कमान संभाल रहे थे।

कहीं कोई चूक न रह जाय इसके लिए मतदान कार्यों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मचारी पैनी नजर बनाये हुए थे। मतदान प्रक्रिया और केंद्रो पर डीडीसी भी पहूंच जायजा लिया।

थानाध्यक्ष प्रमोद झा भी अपने लावलश्कर के साथ मतदान केंद्रो पर भ्रमण करते देखे गये। कंट्रोल रूम की सूचना अनुसार 62.5 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। इस दौरान कहीं से भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय सुचना नहीं है।

