दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, व्यापारियों में आक्रोश, प्राथिमिकी दर्ज।

सुरेश कुमार सिंह के साथ विकास आनन्द की रिपोर्ट

जिले के व्यापारिक हृदयस्थली सिमराही बाजार अंतर्गत एसबीआई के समीप शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे मनिहारा गिफ्ट स्टोर में दुकानदार से तीन ग्राहकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद धीरे धीरे इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। तीनों युवा ग्राहक ने मिलकर अन्य लड़को को बुलाकर अकेले दुकानदार पर हमला शुरू कर दिया और पूरे दुकान में जबरदस्त तोड़ फोड़ शुरू कर दिया।  जिसके बाद मौके पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करना शुरू किया तो अन्य लड़के मौके से चले गए लेकिन तीनों युवा पुलिस के सामने भी दुकान में तोड़फोड़ जारी रखा।सब इन्स्पेक्टर जैनेन्द्र कुमार झा ने माहौल को शांत करवाया और तीनों ग्राहकों को दुकानदार से मारपीट करने व दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।  मामले को लेकर  दुकानदार कृष्णमोहन भगत द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है।

पीड़ित का पक्ष

पीड़ित मनिहारा दुकानदार कृष्णमोहन भगत ने  करजाईन थाना क्षेत्र के बेरदह आरोपी अभिषेक यादव, शैलेन्द्र यादव और दुलेन यादव व पांच अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उक्त तीनों द्वारा रंगदारी का मांग किया गया। जिसके लिए मना करने पर तीनों ने मिलकर दुकान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया और उन्हें बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। बताया है कि इस दौरान आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ करने के दौरान उनके दुकान का शीशा भी तोड़ दिया और दुकान के अंदर गल्ला से करीब साढ़े ग्यारह हजार रुपये भी निकाल लिया। जिसके बाद घटना की सूचना पर राघोपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया। बताया है कि उक्त सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद है।

व्यापारियों के साथ हो रहा अन्याय- वैश्य समाज अध्यक्ष।


वहीं घटना के बाद वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष शत्रुघन चौधरी ने भी पीड़ित व्यवसायी के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात किया और मामले को उच्चाधिकारियों को प्रतिवेदित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों का तांडव काफी बढ़ गया है। दुकानदारों से रंगदारी और मारपीट कर हत्या के कारण पिपरा के श्यामनगर बाजार के सभी दुकानदार भी भयभीत होकर दुकान खोलना छोड़ दिए है। सिमराही व्यापार संघ अध्यक्ष ललित कुमार जायसवाल ने बताया कि व्यावसियो में दहशत का माहौल हो गया है और इस तरह के बढ़ते उपद्रवियों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।

क्या कहते है आरोपी

वहीं इस घटना के आरोपी सभी युवकों द्वारा बताया गया कि दुकान में वे लोग सामान खरीदने गए थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार से बहस हो गई, जिस पर दुकानदार ने उनलोगों पर तेजाब से हमला कर दिया, इसी कारण मारपीट की घटना हुई। हमलोग भी अपने बचाव में थाना में आवेदन दिया गया है।

सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत- थानाध्यक्ष।


मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड करते हुए गिरफ्तार तीनों युवकों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

Spread the love