INDI गठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को प्रतिवर्ष मिलेगा एक लाख : तेजस्वी
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित लखीचंद साहु उच्च विद्यालय
सिमराही में शनिवार को इंडिया गठबंधन द्वारा राजद प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जहां पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन पर वोट डालने व गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल को जिताने का आग्रह किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो फ्लॉप योजना अग्नि वीर को समाप्त करेंगे। आने वाले रक्षाबंधन से सभी गरीब बहनों को खाते में प्रतिवर्ष एक लाख रुपये का सहयोग किया जाएगा। पांच सौ में गैस सिलेंडर, दो सौ यूनिट बिजली फ्री सहित कई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पूर्व डिप्टी सीएम लखीचंद साहू उच्च विद्यालय सिमराही के मैदान में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहली बार सुपौल लोकसभा से राजद प्रत्याशी मैदान में है। लालू जी चाहते हैं कि सुपौल से इस बार लालटेन जले। इसलिए चुप चाप लालटेन छाप पर बटन दबाकर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाना है। कहा कि 17 महीने की सरकार में पांच लाख लोगों को नौकरी दिया गया। जातीय गणना कराया। आरक्षण का दायरा बढाकर 75 प्रतिशत किया। इतना ही नहीं संविदा व मानदेय कर्मियों का मानदेय दोगुना किया। नियोजित शिक्षकों को सरकारी नौकरी का दर्जा दिलाया, लेकिन इसी बीच चाचा पलट गए।

कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के रिकॉर्डिंग को सुनाते हुए लोगों से कई सवाल पूछे। कहा कि नरेन्द्र मोदी झूठ बोलते हैं। बार-बार झूठ बोलते हैं। 2014 में रोजगार देने, महंगाई कम करने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया, लेकिन सब जुमले साबित हुए। पिछले दस सालों में वह बिहार के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।
वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मोदी सरकार पर तंज कसा। कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में लोकतंत्र खतरे में है। 2014 में झूठे वादे और जुमलेबाजी कर सत्ता को हथिया लिया। वहीं संचालन राजद नेता प्रकाश कुमार यादव ने किया।
मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजीत कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक यदुवंश यादव, तारानंद सादा, विमल यादव, खगड़िया सांसद महबूब अली केसर, सिकेन्द्र प्रसाद यादव, भूप नारायण यादव, संतोष सरदार, मधु यादव, छाया रानी, सोनी कुमारी, डॉ रमेश प्रसाद यादव, प्रो विमल यादव, सत्य नारायण मुखिया, सूर्य नारायण यादव, असगर अली, बिंदेश्वर मरीक, बिपिन सिंह, जहूर आलम, एकता यादव, विद्या देवू, शकील अहमद, रोजी साफी, नारायण यादव, डॉ तारिक अनवर, राजेश कुमार, वरुण सिंह, बिजेंद्र मुखिया आदि मौजूद थे।

