इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का फंदे से लटका मिला शव.

मुकेश कुमार मधेपुरा

मधेपुरा सादर थाना के कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित में एक निजी मकान में गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक छात्र का पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मंझौल निवासी नागो शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि रोहित मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के फाइनल सत्र का छात्र था। वहीं वह मधेपुरा शहर के कृष्णापुरी मुहल्ला वार्ड चार के एक निजी मकान में पिछले 3 साल से किराए पर रह कर पढ़ाई कर रहा था। बगल के कमरा में रहने वाले एक दोस्त ने बताया कि बुधवार को रोहित अपने घर से वापस मधेपुरा आया था। रात में सभी आदमी साथ में ही खाए। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह में देर तक जब रोहित कमरा से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने बाहर से आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। अंदर से काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा को तोड़ दिया गया। जब अंदर देखा तो वह सन्न रह गया। रोहित पंखा में फंदे से लटक रहा था।इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Spread the love