प्रतापगंज: ट्रैन से कट कर हुई महिला की मौत, पहचान नही हुई।

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज रेलवे स्टेशन परिसर के पश्चिमी छोर रेलवे लाइन के बीचों बीच एक अधेड़ उम्र की अज्ञात महिला का शव को देख लोगो में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना जीआरपीएफ को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगो ने देखा कि रेलवे लाइन के बीचों बीच नग्न अवस्था मे एक अधेड़ उम्र की महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसका एक हाथ कटकर शरीर से अलग है तथा शरीर के ऊपर कई गम्भीर जख्म है। वही लोगो ने मानवता का परिचय देते हुए मृत महिला के शव को कपड़े से ढक दिया। जिसकी सूचना आसपास के गांव में आग की तरह फैलते ही लोगो का हुजूम इकठ्ठा हो गई। वही उपस्थित लोगो ने अनुमान लगाया कि महिला की मौत साढ़े बारह बजे सहरसा जोगबनी इंटरसिटी ट्रेन से कटकर हुआ है। जबकि महिला कौन है और कहां की है किसी को नही पता। वही घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपीएफ की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए ले गया।

Spread the love