राघोपुर थाना में आगामी पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक।
विकास आनन्द,कोसी ब्यूरो चीफ

राघोपुर थाना परिसर में रविवार को आगामी ईद पर्व और रामनवमी को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे, इसी को शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया।राघोपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति बैठक का अध्यक्षता राघोपुर बीडीओ ओम प्रकाश और राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने किया।राघोपुर बीडीओ ने उपस्थित सभी नागरिकों से अपील किया कि सभी समुदाय के लोग शांति पुर्वक तरीके से पर्व मनाऐ और अफवाहों पर ध्यान न दें। राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि डीजे व अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से सहयोग करने की बात कही। रामनवमी व ईद के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। इलाके में किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध न हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है। वहीं जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। उपस्थित लोगों को एसआई बालेश्वर कुमार और एसआई जनेंद्र कुमार झा ने भी संबोधित किया।मौके पर प्रो. कमल यादव, रामचन्द्र यादव उर्फ राम बाबू, सचिन माधोगढिया, बैजनाथ प्रसाद भगत, शैलेन्द्र सिंह, अताऊल रहमान, नूर आलम, मोहम्मद टुन्ना,बिंदा प्रसाद गुप्ता, भुपेंद्र प्रसाद यादव, गोपी कांत झा,राजाराम मेहता,उमेश गुप्ता, सुभाष यादव, संजू पगड़ियां, रामेश्वर यादव, राधेश्याम भगत, विजय मंडल, मोहम्मद अकरम, बबलू सादा, प्रशांत वर्मा, गुड्डू जीजीआर, रवि तिबारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

