अंचलाधिकारी राघोपुर द्वारा रात्रि गश्ती कर जाँच अभियान कर रखा गया शान्ति व्यवस्था।
रिपोर्ट:- विकास आनन्द, कोसी ब्यूरो।
दो दिन चला होली पर्व के पूर्व संध्या में दंडाधिकारी नियुक्त राघोपुर अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया दल बल के साथ सिमराही नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में रात्रि के समय गश्ती कर वाहनों का जाँच कर आचार संहिता का पालन करते हुए आम नागरिकों को भी सचेत रहने की सलाह देते दिखी।

इस दौरान वाहनों की भी जांच की गई।रात्रि कालीन गश्ती के दौरान अंचल अधिकारी राघोपुर ने बताया कि होली पर्व पर सामाजिक सौहार्द कायम रखने हेतु और आचार संहिता लागू होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा उन्हें दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है ताकि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम किया जा सके। इसी तहत रात्रि के समय गश्ती कर वाहनों की जाँच भी की जा रही है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार का कोई गलत हरकत नही कर पाए। इस मौके पर अंचलाधिकारी के साथ साथ दल बल और अंचल कर्मी नरेश कुमार भी पदाधिकारी का सहयोग करते दिखे।

