राघोपुर : शिवालयों में शिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शनिवार को शिवरात्रि के अवसर पर जलभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गुंजायमान हो गया। सुबह चार बजे से शिव भक्तों ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया।

प्रखंड क्षेत्र के धरहरा भीमशंकर मंदिर, सिमराही बाजार के गुलाबदास ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर, कोसी कॉलोनी शिव मंदिर, राघोपुर बस स्टैंड के पास शिव मंदिर, प्रखंड कार्यालय परिसर के महादेव मंदिर, फिंगलास पंचायत के नरहा बेरदह के टेकनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, डुमरी पंचायत के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आदि जगहों पर सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त उत्साह दिखा। धरहरा भीमशंकर मंदिर में पूजा को पहुंचे शिव भक्तों ने बताया कि वे हर साल शिवरात्रि के अवसर पर यहां पूजा को पहुंचते हैं। यहां मांगी हर मनोकामनाएं पूरी होती है।
————-

