प्रतापगंज : दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन घायल
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही धार के पास एनएच 57 पर शुक्रवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज राघोपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी
आनंदी कुमार मंडल (25) अपने चाचा सातन मंडल (50) और साला रघुनंदन कुमार (16) के साथ एक बाइक से किसी काम को लेकर दीवानगंज जा रहे थे। इसी क्रम में बेलही धार के पास एनएच 57 पर कट लेने के क्रम में सामने से आ रहे एक बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक फरार बताया जाता है। वही ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रतापगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

