कॉनसम क्रिकेट कप 2024” का फाईनल मैच में कॉनसम टीम की विजय”

धन्नू मिश्रा फॉर्बिशगंज

स्व० अरविंद यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट “कॉनसम कप 2024” के फाईनल मैच कॉनसम एकादश बनाम शाहिल एकादश, रामपुर के बीच खेला गया जिसमें शाहिल एकादश, रामपुर के टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कॉनसम टीम के द्वारा तावरतौर बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुये दर्शकों को खूब मनोरंजन करवाया तथा कुल 20 ओवर में 239 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया उक्त्त रनों का पीछा करने मैदान में उतरे शाहिल एकादश, रामपुर की टीम ने कुल 20 ओवर में केवल 205 रन बना “कॉनसम कप 2024” पर अपना कब्जा करने से पीछे छूट गया। कॉनसम टीम के खिलाड़ी अमरेन्द्र बाहुबली ने शानदार 92 रनों की पारी खेला इतना हीं नहीं अमरेन्द्र बाहुबली को बेस्ट बैस्टमेन ऑफ द टूर्नामेंट तथा मेन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया इसके साथ बेस्ट ऑफ बोलर अवार्ड विक्की स्टार के नाम गया।

आज के फ़ाईनल मैच में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मो० खुसरु सिराज (डीएसपी, फारबिसगंज), श्रीमती वीणा देवी (मुख्य पार्षद, फारबिसगंज), कॉनसम समूह के सीईओ श्री समर गोयल, श्रीमती पिंकी गोयल (कॉनसम समूह), श्रीमती नूतन देवी (उप मुख्य पार्षद, फारबिसगंज), श्री राजीव जैन, मो० वाहिद अंसारी, मो० इजहार अंसारी, श्री डिम्पल चौधरी, मो० खातिम खान एवं कॉनसम समूह के प्रचार-प्रसार प्रभारी आभाष बच्चन तथा श्री कृष्णा तिवारी मौजूद रहे एवं साथ में टूर्नामेंट के आयोजक श्री सूरज कुमार सोनू तथा संयोजक अविनाश, अतिश इत्यादि मौजूद रहे।

Spread the love