चम्बल फ़र्टिलाइज़र कम्पनी ने अपने प्रतिनिधियों का सीड टू हार्वेस्ट कार्यक्रम कर क्षमता निर्माण हेतु तकनीकी जानकारी दिया।

रिपोर्ट- विकास आनन्द, कैम्प पटना

भारत देश की अग्रणी उर्वरक उत्पादक और विपनांकर्ता कम्पनी चम्बल फ़र्टिलाइज़र एंड केमिकल्स लिमिटेड की पटना सेल्स टीम और रायपुर सेल्स टीम हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीड टू हार्वेस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का आयोजन राजधानी पटना के मौर्य होटल में की गई जिसकी अध्यक्षता पंकज सक्सेना के द्वारा किया गया। श्री पंकज सक्सेना ने बताया कि चम्बल कम्पनी के विभिन्न पदों जैसे आरएच, एएम, एएमएम, डीएमएम, यूकेएस, एस2एच, यूएसपीए-प्रमोटर और डीबीटी- प्रमोटर पर कार्यरत कर्मियों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम बहुत ही प्रभावशाली ,जानकारीपूर्ण और ज्ञान से ओत प्रोत था। श्री पंकज सक्सेना ने चम्बल फ़र्टिलाइज़र कंपनी के एस्टीम प्रोजेक्ट यानि S2H (सीड टू हार्वेस्ट) पर विस्तार से चर्चा की।

यह तकनीकी सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए किसानों को और अधिक जानकारी देने में बहुत मददगार साबित होगा। पूरा कार्यक्रम बेहद इंटरैक्टिव था, जिसमें एफ एंड वी सेगमेंट पर प्रमुख जोर दिया गया था। एज़ोल, लेक्सन पेवोटा और फेंटोल को दोनों आरएमओ में विशेष फोकस वाले अणुओं के रूप में पहचाना गया।


उन्होंने धान में एसएन और सीपीसी उत्पादों के उपयोग पर भी प्रकाश डाला। मिर्च, फूलगोभी, आलू, प्याज और टमाटर पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया। डॉ आर के सिंह और श्री एस के दुबे द्वारा साझा की गई अंतर्दृष्टि वास्तव में ज्ञानवर्धक थी और इसने सभी कर्मियों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है। तकनीकी कार्यक्रम में कोसी क्षेत्र के एरिया मैनेजर एच एम सिंह ने भी अपनी बातों से सभी को प्रभावित किया। पटना क्षेत्र के एरिया मैनेजर श्री प्रकाश पोद्दार जी ने अपने अनुभव साझा किए जो कि बहुत ज्ञानवर्दक था ।डिप्टी मैनेजर जावेद खान ने असाधारण शैक्षिक और प्रेरक सत्र के लिए टीम पटना की ओर से चम्बल कम्पनी के उच्चाधिकारियों को हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Spread the love