औद्योगिक प्रक्षेत्र थानान्तर्गत गंगा दियारा क्षेत्र में फायरिंग मामले में 02 गिरफ्तार।

रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर बीस फरवरी को औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना के गंगा दियारा क्षेत्र में मक्का के खेती को लेकर विवाद में फायरिंग की सूचना भागलपुर पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन की। इस मामले में गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निगरानी, पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में नाथनगर, बरारी, औद्योगिक प्रक्षेत्र, इस्माईलपुर, परबता थाना, सी०आई०ए०टी० टीम एवं STF के संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और लागातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार युवक में गुटरंगा मंडल और कुंदन मंडल शामिल है।

Spread the love