किशनगंज, बिहार
रिर्पोट: मनोवर आलम

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुउद्देशीय भवन का किया शिलान्यास। इलाके के लोगों में खुशी।

किशनगंज जिले के हालामाला पंचायत अंतर्गत मोतिहारा में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। करीब 3 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय सभागार भवन का शिलान्यास समारोह में किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद आजाद एवं एडीएम अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारी गण ने मौके पर लोकार्पण कर भवन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मो० मेराज आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत सह नृत्य भी प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आजाद ने कहा की राजीव गांधी का सपना था की ग्रामीण प्रतिभाशाली बच्चों को भी मौका मिले जिससे वो अपनी प्रतिभा को निखार कर राष्ट्र की धरोहर बन सके। यह खुशी की बात है की सुविधाओं में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है अब हमारे बच्चों को डिबेट संस्कृति कार्यकर्मों तथा इंडोर गेम की सुविधा मिल सकेगी।

Spread the love