अभी भी सिमराही हाईवे पर है अतिक्रमणकारियों का कब्जा, प्रशासनिक कार्यवाही नही हो रहा है।
सुरेश कुमार सिंह के साथ बिकाश आनंद सिमराही सुपौल


ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर एन एच 57 पर स्थित सिमराही बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। इसका मुख्य कारण सड़कों के किनारे अवैध तरीके से फुटकर दुकानें का दिन पे दिन बढ़ती संख्या है।इसी कारण से हर रोज रूक-रूक कर जाम लगा रहता है। ज्ञात है कि सिमराही बाजार में एन एच 57 से ही गुजरकर एनएच 106 भी गुजरता है जिसको लेकर फिलहाल सिमराही के आसपास चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है।

स्वाभाविक है कि दो दो एन एच के आरपार गुजरने से चौराहा स्थान पर गाड़ियों का जमावड़ा होगा, ज्यादे गाड़ियों के जमावड़ा से चौराहे पर सड़क को ज्यादे जगह की भी आवश्यकता होगी। लेकिन सिमराही एन एच चौराहा पर अवैध फुटकर दुकानदारों की संख्या दिन पे दिन बढ़ने से चौराहा का स्थान सिकुड़कर कम हो गया है और ट्रैफिक जाम बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार दोपहर को एन एच चौराहे पर बाजार पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। इसके कारण गाड़ियों सहित आम लोगोंको काफी परेशानी हुई।

सिमराही बाजार में एन एच सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों ने अपना कब्जा जमा लिया है। इसके कारण सड़क संकीर्ण हो गई है। फुटकर विक्रेता सड़क पर ही दुकानों को सजाते हैं। सिमराही बाजार में दो-दो एनएच गुजरती है। इसमें एनएच 106 और 57 है। एनएच पर फुटकर दुकानों के सजने से यह सिमट गई है। आलम यह है कि लोगों को सड़क पर पैदल चलने में भी परेशानी होती है।
खासकर सिमराही बाजार के हॉस्पिटल रोड, बैंक रोड, सिमराही-पिपराही रोड और सिमराही से सरायगढ़ की ओर जाने वाली सड़कों पर दुकानें सजने से जाम की समस्या गंभीर बन गई है। इसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कई बार लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। स्थानीय विकास आनन्द, दिलीप पूर्वे,अमित भगत, मो. आफताब, अजय कुमार, विजय कुमार, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, कृष्णा कुमार, राकेश कुमार, परमजीत कुमार, अखिलेश कुमार, दीपक कुमार, रौशन कुमार, विवेक कुमार आदि ने बताया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सिमराही में एनएच 57 सड़क पर हाट से जाम की समस्या विकराल।
सिमराही बाजार में एनएच 57 सड़क पर हाट लग रहा है। जिस कारण जाम की समस्या बेहद विकराल हो गई है। खासकर दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक लोगों का यहां से पैदल गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से मामले को लेकर शिकायत की गई है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।

सिमराही बाजार में नहीं है बस स्टैंडः
सिमराही बाजार से दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरती है, लेकिन यहां बस स्टैंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण एनएच 57 और एनएच 106 पर ही वाहनों को खड़ा किया जाता है। यहीं पर विभिन्न वाहन चालकों द्वारा यात्रियों को चढ़ाया और उतारा जाता है। इसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
कहते है अधिकारी
राघोपुर अंचल के राजस्व अधिकारी देवकृष्ण कामत ने बताया कि सिमराही बाजार में अतिक्रमण को लेकर पूर्व से ही लगातार कार्रवाई की जाती रही है। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई होगी।

