बक्सर से धीरज कुमार

पत्नी कि हत्या कर फरार चल रहा कुख्यात इनामी अपराधी हुआ गिरफ्तार
2019 से शुरू हुआ था संगीन अपराध का सिलसिला

बक्सर : पच्चीस हजार के इनामी अपराधी को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीताराम मुसहर पुलिस के लिए उस समय सिरदर्द बन गया था। जब उसने 31 जनवरी 2023 को अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उस घटना के बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी। शनिवार को यह जानकारी एसपी मनीष कुमार ने मीडिया को पीसी के दौरान दी। उन्होंने बताया सीताराम कोरानसराय थाना के मठिया डेरा गांव का निवासी है।शुक्रवार की देर शाम उसे राजपुर थाना के सरेंजा गांव से गिरफ्तार किया गया। जिसमें डीएसपी अफाक अंसारी, कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार व डीआइयू की टीम शामिल थी। हाल ही में उसके विरूद्ध 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके कुछ समय बाद ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Spread the love