किशनगंज, बिहार
रिपोर्ट:- मनौवर आलम
असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, नीतीश व तेजस्वी पर भी जमकर साधा निशान।
एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने अपने दो दिवसीय किशनगंज दौरे के दूसरे दिन कोचाधामन प्रखंड के रहमत पाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को आगामी लोकसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की ।
उन्होंने मोदी सरकार के दस साल के शासन काल का जिक्र अंधेरे से करते हुए कहा की आज हमे बोलने से रोका जा रहा है ,
हमारी मस्जिदों को शहीद किया जा रहा है,
युवाओं को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है अगर इस अंधेरे से निकलना है तो अख्तरुल ईमान को संसद में भेजना पड़ेगा ।
वही राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा की जब मदरसा जलता है ,
रिजवान को जेल भेजा जाता है तब तेजस्वी यादव चुप रहते है ।उन्होंने कहा की लालू और नीतीश ने 32 साल तक शासन किया लेकिन सिर्फ 15 हजार सुरजापुरी समुदाय के लोगो को नौकरी दी गई ।

