पिपराही से ऑटो में शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर सुपौल

राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही के पिपराही रोड से शुक्रवार की रात पुलिस ने एक ऑटो में रखे हुए शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल किया है।
मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक ऑटो में शराब का खेप लेकर पिपराही रोड से जा रहे है।

सूचना मिलते ही छापेमरी की गई। इस दौरान पिपराही रोड में एक ऑटो बीआर 50 पी 5561 पर लदे 300 एमएल के 703 बोतल नेपाली मार्का की दिलवाले सोफी के साथ सिमराही वार्ड 8 निवासी नंद कुमार (22) को गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोरोना जांच के बाद जेल भेजा जा रहा है। बताया कि थाना क्षेत्र में शराब तस्करों और पियक्कड़ों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
———

