सिमराही नगर पंचायत में विकास कार्य बाधित रहने से नाराज वार्ड पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर सुपौल

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत सिमराही के वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को सभी 17 वार्डों में अब तक विकास कार्य शुरू नहीं होने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी सहित एसडीएम वीरपुर, डीएम सुपौल, नगर एवं आवास विभाग पटना और मुख्यमंत्री बिहार को एक ज्ञापन सौंपा है। वार्ड पार्षद गोपीकांत झा, रजिया खातुन, गणेश प्रसाद दास, कविता देवी, स्मृति कुमारी, मो हैयुम, मो नसीम, धीरेन्द्र राम, उषा देवी, गीता देवी, बुदनी देवी, राजा राम मेहता आदि ने कहा कि नगर निकाय चुनाव और बोर्ड गठन को करीब 13 महीने बीत चुके हैं। लेकिन अब तक एक भी विकास योजना धरातल पर शुरू नहीं किया जा सका है। साफ सफाई कार्य भी संतोषजनक नहीं है। इस उदासीन रवैया के कारण स्थानीय जन प्रतिनिधियों और लोगों में कार्यपालक पदाधिकारी और नगर पंचायत कार्यालय के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। अधिकारियों को दिए ज्ञापन में वार्ड पार्षदों ने कहा है कि अगर आगामी 10 फरवरी तक विकास कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनमानस धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।

Spread the love