धन्नु कुमार मिश्रा


अररिया : एनसीसी ए सर्टिफिकेट एग्जाम हुआ सम्पन्न, भागलपुर ग्रुप के द्वारा लिया गया एग्जाम ।

 

भागलपुर ग्रुप हेडक्वार्टर के द्वारा आयोजित एनसीसी ” ए ” सर्टिफिकेट एग्जाम में 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के तहत अररिया जिला के जेडी/जेडब्ल्यू आर्मी विंग एनसीसी कैडेट्स का 04/02/2024 को मिथिला पब्लिक स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुआ।

इस परीक्षा में अररिया जिला के 06 स्कूल के एनसीसी कैडेट्स शामिल थे जिसमे मिथिला पब्लिक स्कूल से 28 कैडेट्स, +2 ली अकादमी Forbesganj से 36 कैडेट्स , +2 आजाद अकादमी अररिया से 11 कैडेट्स , कुनकुन देवी मेमोरियल हाई स्कूल फुलकहा से 25 कैडेट्स , +2 नरपतगंज से 32 कैडेट्स, और+2 हाई स्कूल जोगबनी से 21 कैडेट्स शामिल हुआ इस परीक्षा में वही एनसीसी कैडेट्स शामिल हुआ कैंप ट्रेनिंग प्राप्त किए हुऐ थे! इस परीक्षा में विक्षक के तोर 35 बिहार बटालियन से ANO /CTO थर्ड ऑफिसर दीपक कुमार मंडल +2 हाई स्कूल नरपतगंज , थर्ड ऑफिसर राजीव कु झा मिथिला पब्लिक स्कूल केयरटेकर ऑफिसर घनश्याम कुमार साह हवलदार दिलीप थापा , हवलदार नागेंद्र कुमार, परीक्षा में मौजूद थे।

इस दौरान 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनीष वर्मा परीक्षा का निरीक्षण किया इस दौरान कर्नल साहब ने एनसीसी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य हेतु उचित मार्गदर्शन दिया इस परीक्षा में 350 मार्क्स का थ्योरी और 150 मार्क्स का प्रैक्टिकल एग्जाम हुआ मौके पर उपस्थित मिथिला पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पुतुल मिश्रा और डायरेक्टर बिपुल मिश्रा मौजूद थे अररिया जिला में एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया था जो मिथिला पब्लिक स्कूल मे स्थित था।

Spread the love