अररिया: सांसद और विधायक ने किया कई सड़को का शिलान्यास।

धन्नु कुमार मिश्रा

अररिया जिले के स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी और स्थानीय जनप्रतिधियो की उपस्थिति मे अररिया जिले के फारबिसगंज, रानीगंज, अररिया आदि प्रखंडो के अंतर्गत आने वाले कई सडको का शिलान्यास किया गया । प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत करीब 50 करोड की सडक योजनाओ का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय सांसद प्रदीप सिंह,फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी के द्वारा शिलापट्ट पर भूमिपूजन करने के साथ-साथ फीता काटकर इन योजनाओ का शिलान्यास किया गया। इन सडक योजनाओ के पूरा होने से जिले के रिमोट एरिया के एक बडी आबादी को आवागमन की बहुत अच्छी सुविधा प्राप्त हो पायेगी।


स्थानीय सांसद ने कहा सभी योजनाओ को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिया गया है।
कार्यक्रम मे सांसद, विधायक के अलावा शशिनाथ झा भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अलावा अन्य गणमान्य और आम लोग उपस्थित थे ।

Spread the love