टीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचे छात्रों को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलने पर किया हंगामा, पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा

मुकेश कुमार , मधेपुरा।

मधेपुरा में गुरुवार से इंटर की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले ही दिन टीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे लगभग 100 छात्रों को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके बाद परीक्षार्थियों ने टीपी कॉलेज के समीप मेन रोड पर प्रदर्शन करना शुरू दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्रों को वहां से खदेड़ दिया।

एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती और पुलिस जवान के साथ टीपी कॉलेज के बाहर डटे रहे। कई छात्रों ने कहा कि वे 80 किलोमीटर दूर से आए हैं। रास्ते में जाम के कारण मात्र 2 मिनट विलंब होने के पर भी उनलोगों प्रवेश नहीं दिया गया।

बता दें कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय 9 बजे तक था। लेकिन कुछ छात्र 9 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, जिसे बाहर ही रोक दिया गया। सवा 11 बजे तक सभी छात्र कॉलेज के बाहर ही खड़े थे, लेकिन छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया।

Spread the love