किशनगंज,बिहार
रिपोर्ट: मनौवर आलम,
भारत जोड़ो नया यात्रा के दौरान किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर सांसद ने दिए तीखी प्रक्रिया।
किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद आजाद ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर कुछ लोगों पर तीखी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह निचली स्तर की राजनीतिक है। ऐसा नहीं होना चाहिए था वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासन इन्हें चिन्हित करें ओर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दो चार लोगों के द्वारा इस तरह की हथकंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि किशनगंज के लिए अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि किशनगंज लोकसभा क्षेत्र का जनता शांति प्रिय है। उन्होंने भाजपा, आरएसएस व नीतीश कुमार पर विफरे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष व महिला जिलाध्यक्ष पर भी कुछ लोगों ने अपशब्द का इस्तेमाल किया है। जनता ऐसे लोगों को शबक सिखा देने की बात डॉ मोहम्मद जावेद आजाद ने अपने आवास में प्रेस वार्ता कर बताया।

