51000 दीपों से जगमग होगा मां – दुर्गा महादेव स्थान हुलास मंदिर,हर तरफ गूंज रहा है जय श्री राम का नारा
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल बिहार
दुर्गा महादेव स्थान हुलास-मंदिर को लाइटिंग से दिया गया है भव्य रूप,भक्तों में है काफी उत्साह
तीर्थ स्थल अयोध्या में आगामी सोमवार 22 जनवरी को प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ भक्तिमय का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर दुर्गा महादेव मंदिर हुलाश, राघोपुर में रविवार व सोमवार को 51000 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे।साथ ही मंदिर परिसर को हजारों भक्तों के द्वारा रंगोली बनाकर भव्य रूप दिया जायेगा।वही दुर्गा महादेव हुलास मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।हर तरफ जय श्री राम के नारा भी गुंज रहा है।साथ ही पुरा शहर राम का झंडा से सजाया गया है।निमंत्रण हेतु राम जन्मभूमि अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत जिले में सनातन धर्म के लोगों में बट गया है।इसको लेकर मंदिर के पुजारी सत्येन्द्र झा(दक्षिण) भी सभी भक्तों कों अयोध्या में हो रही प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी रविवार व सोमवार को घर व मंदिरों में दीप जलाकर दीपावली मनाने के लिए अपील कर रहे हैं।पुजारी सत्येंद्र झा(दक्षिण) ने बताया कि 500 वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद आज हमलोगों का अयोध्या मे प्रभु राम के मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। पुजारी जी ने बताया कि रविवार व सोमवार को दुर्गा महादेव स्थान हुलास को भव्य रूप से सजाया गया है। सभी भक्तों को रविवार व सोमवार को शाम में दुर्गा महादेव स्थान हुलास मंदिर पहुंच कर दीपोत्सव व रंगोली में भाग लेने के लिए अपील किये हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंदिर के मुख्य संरक्षक श्री प्रभाकर झा, संरक्षक श्री कुशेश्वर झा, श्री कृत्यानन्द झा, श्री जीव नारायण झा, श्री इन्द्रकांत झा, श्री विद्याकांत मिश्र, श्री विजयनारायण झा तथा सचिव फुल झा, प्रदीप ठाकुर, चंदू झा, डब्लू झा, रविरंजन झा, सभी ग्रामवासी को भाग ले कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया है

