किशनगंज, बिहार
रिपोर्ट: मनौवर आलम।

 

छठे दिन भी भुख हड़ताल पर बैठे जाप नेता,दस सुत्री मांगों को लेकरअनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे नासिक नादिर।

किशनगंज में दस सूत्री मांगों को लेकर जनाधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नादिर का अनशन छठे दिन भी भीषण ठंडी के बावजूद जारी है। जहां उनकी तबीयत खराब होने लगी है वहीं उन्होंने अपने जान का खतरा बताते हुए जिला प्रशासन से अपनी जान की सुरक्षा करने की अपील किया है । बताते चलें कि जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष नासिक नादिर की अगुआई में प्रदेश सचिव राकेश कुमार दास के साथ बिते 14 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
बढ़ते ठंड के कारण दिन व दिन अनशनधारियों की तबीयत बिगड़ रही है। वही जाप जिला अध्यक्ष नासिक नादिर ने कहा की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ दस सूत्री मांगो को लेकर वो अनशन पर बैठे है और जब तक मांग पूरी नहीं होती अनशन जारी रहेगा। गौरतलब हो की दस सूत्री मांगो में एएमयू फंड रिलीज,पूर्णिया को उप राजधानी का दर्जा प्रदान करने ,कटाव रोकने के लिए नदियों पर बांध निर्माण ,पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण, एएमयू शाखा के लिए फंड रिलीज करने, बालु माफिया पर कार्यवाही करने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने सहित अन्य मांगें शामिल है। उन्होंने कहा की जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक अनशन जारी रहेगा चाहे इसके लिए अपना जान भी क्यों ना देना पड़े। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य के समर्थन में अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Spread the love