अररिया: जिलाधिकारी ने किया हरिपुर में जनसभा का आयोजन , दिए कई योजनाओं की जानकारी।

दिवाकर कुमार , अररिया ।


अररिया : जिला पदाधिकारी, अररिया के दिशा निर्देश के आलोक में विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा जन समस्याओं की जमीनी जानकारी एवं निदान के लिए पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज फारबिसगंज प्रखंड अन्तर्गत हरिपुर, पंचायत सरकार भवन में जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह एवं उपस्थित माननीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधी सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप-प्रज्वलित कर जन संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागतगान से किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम समस्या और समाधान, आम जनता तथा प्रशासन के बीच सेतु का काम कर रहा है। जनसंवाद का मकसद योजनाओं की जानकारी उसके क्रियान्वयन और आम आदमी तक इसका लाभ पहुंचाना है। कई योजनाओं की जानकारी बेहद जरूरी है। इसे कैसे लागू किया जाए यह जानना भी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी के साथ संवाद स्थापित करना, सुझाव प्राप्त करना, समस्याओं का समाधान करना ही इसका मुख्य मकसद है। उन्होंने कहा कि हर योजनाओं की जानकारी हर लोगों को नहीं है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा लोगों से संवाद भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा साईबर क्राईम तथा महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी से आम जनों को अवगत कराया। वहीं कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजमोहन झा, अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया सहित माननीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी गण ने भी संबोधित किया। जन संवाद कार्यक्रम में सिविल सर्जन अररिया द्वारा उपस्थिति लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुमण्डल अस्पतालों और जिला अस्पताल में सभी प्रकार आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध है।

सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा विभिन्न पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) अन्तर्गत मोट्रराईज्ड ट्राईसाईकिल का लाभ प्राप्त करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। इसी प्रकार जिला प्रबंधक डीआरसीसी द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवाओं को आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। जिला अल्पसंख्य कल्याण पदाधिकारी द्वारा मौलवी एवं फौकानिया के प्रथम श्रेणी के मुस्लिम छात्र/छात्राओं को एकमुश्त दी जा रही प्रोत्साहन राशि तथा महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा सहायता योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानाकारी दी। इसी प्रकार जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपाकल अभियंता पीएचईडी, विद्युत, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीपीएम जीविका, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आम जनों को योजनाओं/कार्यक्रमों के बारे जानकारी देते हुए योजनाओं की क्रियान्वयन संबंधी उनके फीडबैक एवं सुझाव भी प्राप्त किये। इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में मत्स्य पालन की योजनाओं से लाभान्वित श्री विरेन्द्र कुमार, मत्स्य पालक ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभवानाएं हैं, जिसका लाभ लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) अन्तर्गत मोट्रराईज्ड ट्राईसाईकिल प्राप्त लाभुक श्री गौतम कुमार मेहता ने कहा कि मोट्रराईज्ड ट्राईसाईकिल मिलने से उन्हें अब किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ता है। इसी प्रकार पशुपालन विभाग से संचालित योजना से लाभान्वित गुलाम मुस्तफा, किसान क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित मो0 जावेद, कुशल युवा कार्यक्रम से लाभान्वित अंशु कुमारी आदि ने अपने अनुभव को साझा किया। मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता अररिया एवं फारबिसगंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी फारबिसगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी फारबिसगंज, अंचलाधिकारी फारबिसगंज सहित संबंधित पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में हरिपुर पंचायत के आमजन उपस्थित थे।

Spread the love