राघोपुर प्रखंड कार्यालय में विभिन्न योजनाओं का डीएम ने किया पड़ताल, दिए निर्देश

ब्रजेश कुमार , राघोपुर, सुपौल

राघोपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को डीएम कौशल कुमार ने विभिन्न योजनाओं को लेकर चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। तकरीबन दो घंटे तक जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम श्री कुमार ने कहा कि रूटिंग इंस्पेक्शन को लेकर राघोपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे हैं। विभिन्न विकासात्मक कार्यों के साथ लोगों के बीच चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं की जांच पड़ताल कर उसमें होने वाले कमी को बताकर कार्य को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं।


राघोपुर प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण के बाद डीएम श्री कुमार रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में बन रहे 50 बेड के भवन निर्माण कार्य के निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्रियों की पड़ताल की। वहीं रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रभारी दीप नारायण राम से अस्पताल में भवन निर्माण को लेकर जरूरी जानकारी लिया। वहीं डीएम श्री कुमार ने कहा कि रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में मरीजों के मुकाबले भवन का अभाव था। जिस कारण अस्पताल परिसर में 50 बेड के भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया है। निर्माण कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। यहां चल रहे निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्रियों के गुणवत्ता की कमी को लेकर शिकायत मिली थी। जिस कारण जांच के बाद संबंधित सवेदक को स्टीमेट के अनुसार बेहतर तरीके से कार्य कराने को कहा गया है। इसकी देखरेख का जिम्मा वीरपुर एसडीएम और राघोपुर सीओ को सौंपा गया है। गुणवत्तापूर्ण कार्य में किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि करजाइन बाजार के उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के मुकाबले भवन का अभाव था। जिस कारण वहां भी भवन निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद रेफरल अस्पताल में मरीजों का भार कम होगा। मौके पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।

Spread the love