बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया 118वां स्थापना दिवस,सिमराही शाखा में दिखा उत्साह का माहौल ।
रिपोर्ट:- विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार


जिले के अग्रणी बैंकों में शुमार बैंक ऑफ इंडिया के सिमराही बाजार शाखा परिसर में गुरुवार को बड़े ही भव्य तरीके से बैंक का 118वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राघोपुर बीडीओ ओमप्रकाश,सिमराही शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक ग्रिजेश कुमार, उप प्रबंधक सोनू कुमार, प्रबंधक सुमित कुमार सक्सेना, हेड कैशियर रंजीत कुमार मिश्रा, मो इरशाद आलम सहित अन्य ने संयुक्त रूप से केक काटकर बैंक स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न उत्पादों जैसे गृह ऋण, वाहन ऋण, व्यापार ऋण, कृषि ऋण, सुड लाइफ इंश्योरेंस, बीओआई म्युचुअल फंड सहित अन्य उत्पादों के विषय मे ग्राहकों को विस्तृत जानकारी दी गई।

वहीं कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैंक ग्राहकों के बीच भी खुशी देखी गई और ग्राहकों ने बैंक के उज्ज्वल भविष्य का कामना किया। बैंक स्थापना दिवस के मौके पर सिमराही वार्ड पार्षद गणेश कुमार दास, निर्माल्य सेन गुप्ता, विकास कुमार जायसवाल, प्रणव कुमार, पवन कुमार, रंजन कुमार, पवन कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार राय, रितेश यादव, रंजीत स्वर्णकार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

