पाँच ड्रग्स तस्कर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, मणिपुर और पश्चिम बंगाल से बिहार नेपाल तक करते है सप्लाई।
रिपोर्ट:-विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार


बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से शराब माफियाओं द्वारा अन्य राज्यों से शराब की तस्करी कर प्रदेश में शराबियों को होम डिलीवरी शराब मुहैया कराकर बड़े स्तर पर कारोबार किया जा रहा है। शराब तस्करी के साथ साथ अब बिहार जैसे पिछले राज्य में ड्रग्स का कारोबार भी फल फूलने लगा है। ताजा मामला जिलान्तर्गत राघोपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ से 480 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 05 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। राघोपुर थाना पुलिस को दोपहर के करीब एक बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पश्चिम बंगाल से चार व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर वीणा होटल के पास सिमराही बाजार आये हैं तथा लगभग दो बजे बजे गुप्त सौदा होने की संभावना है। सूचना मिलते ही बीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने स्थानीय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया और निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी राघोपुर ओम प्रकाश छापेमारी दल के साथ वीणा होटल, सिमराही बाजार पहुंचे। छापेमारी दल ने पहुंचने पर देखा कि वीणा होटल के सामने पक्की सड़क के किनारे पांच लोग आपस में बातें कर रहे थे। पुलिस बल को देखते ही वे भागने लगे लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। निगरानी में लिए गए व्यक्ति का नाम व पता पूछने पर क्रमश: अपना नाम अब्दुल हलीम पिता अब्दुल रज्जाक , मुहम्मद अयूब अंसारी पिता – ईशा शेख, दोनों – मुसापुर थाना – कालियाचक जिला – मालदा (पश्चिम बंगाल) पता बताएं। रुबेल हुसैन पिता – हसन अली बामोंग्राम पुलिस स्टेशन – कालिया चौक जिला – मालदा पश्चिम बंगाल,चौथा अभियुक्त आसिम शेख उर्फ वसीम शेख पिता मुख्तार अली सा. – मोसिनपुर थाना – कालिया चौक जिला – मालदा (पश्चिम बंगाल) और पांचवा, राहुल कुमार यादव पिता. चुल्हाई यादव पता-बेलही थाना -जयनगर जिला -मधुबनी का बताया गया। छापेमारी दल द्वारा समुचित तलाशी के बाद इन सभी के पास से कुल 480 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। बरामद तरल पदार्थ की नारकोटिक्स डिटेक्शन किट से जांच से पता चला कि उक्त पदार्थ ब्राउन शुगर है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई ।गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
गिरोह के सदस्यों से बरामदी सामानों की सूची:-
1. ब्राउन शुगर – 480 ग्राम,
2 मोबाइल – 05,
3. 2380 रूपये नकद।

इस सम्बंध में राघोपुर थाना में बीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर घटना के बारे में पूरी जानकारी दिया। आखिर ब्राउन शुगर का खेप आता कहा से है और जाता कहा कहा है इस बारे में पूछे जाने पर बीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि ड्रग्स तस्करों से पूछताछ करने पर मालूम हुआ है ये खेप मणिपुर से पश्चिम बंगाल आता है फिर वहा से बिहार के विभिन्न जगहों पर सप्लाई की जाती हैं। अभी पकड़ाए सभी अभियुक्तों पश्चिम बंगाल के है और मधुबनी जिला निवासी राहुल कुमार यादव के माध्यम से ये खेप नेपाल पहुँचाने की तैयारी में थे, जिसका खरीददार अभी आने वाला था लेकिन उसके पहले ही पुलिस दल ने छापेमारी कर सभी को पकड़ लिया। बीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ाए सभी तस्करों से उनके सिंडीकेट रैकेट का पूरा छानबीन कर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

