“जाप सदस्यों ने बिहार के वर्तमान हालात और पार्टी संगठन पर बैठक कर किया मंथन”
रिपोर्ट:-विकास आनन्द के साथ सुरेश कुमार सिंह


पिछले दिन शुक्रवार को प्रतापगंज प्रखंड के चिलौनी दक्षिण पंचायत में जन अधिकार पार्टी महिला प्रकोष्ठ की बैठक नवनिर्वाचित महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजन कुमारी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी (लो0) के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बसेदार और युवा परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सतेंदर यादव ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विभा कुमारी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, सुपौल जिला अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी युवा परिषद जिलाध्यक्ष मिन्नतुल्लाह खान उपस्थित हुए।बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव ने कहा कि सरकार के गलत नीति के कारण बिहार में मंहगाई, भष्टाचार, बेरोजगारी, हत्या, लुट, बलात्कार सहित कई सारी समस्याओं चरण सीमा पर है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष विभा कुमारी ने कहा बिहार में हत्या बलात्कार की घटना आम बात हो गई है बीते दिन पत्रकार विमल यादव की हत्या ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।ऐसी इस हालत में इस देश में कोई सुरक्षित नहीं है।बैठक में जाप पार्टी का सुपौल जिला में संगठन विस्तार पर चर्चा किया गया। जिसमे कि रेणू देवी को बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ महासचिव मनोनीत किया गया, संजन कुमारी को सुपौल महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वन्दना कुमारी को महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुपौल मनोनीत किया गया।आरती मिश्रा को जिला महासचिव सुपौल मनोनीत किया गया ।

रंजना कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष प्रतापगंज मनोनीत किया गया ।
युवा परिषद जिलाध्यक्ष मिन्नतुल्लाह खान ने संगठन विस्तार पर चर्चा किया साथ ही सतीश कुमार को युवा परिषद प्रखंड अध्यक्ष राघोपुर दक्षिण भाग मनोनीत किया गया, किशोर कुमार चौधरी को जिला महासचिव सुपौल मनोनीत किया गया, रामदेव सरदार को प्रखंड महासचिव प्रतापगंज मनोनीत किया गया, अजय कुमार मंडल को प्रखंड सचिव प्रतापगंज, बेचन साह को प्रखंड महासचिव प्रतापगंज, अनिल कुमार दास को प्रखंड सचिव प्रतापगंज, गुरूदेव ठाकुर को प्रखंड उपाध्यक्ष प्रतापगंज और बीरेन्द्र रजक को प्रखंड सचिव प्रतापगंज मनोनीत किया गया।मौके पर सुरत लाल यादव, सरोज कुमार पंडित, बलराम शर्मा, मुकेश मुकामी , अफताब आलम, प्रमोद साह , कुन्दन, प्रवेश, राजकुमार ठाकुर, ललन महेता आशोक रजक गंगाय महतो, राकेश मिश्रा, आदि दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

