प्रतापगंज/ सुपौल: गंगा स्नान करने जा रही स्कोर्पियो ट्रक से टकराई, 12 जख्मी , रेफर ।

आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के कौआखोनी गांव से बुधवार की सुबह गंगास्नान करने मनिहारी जा रही स्कार्पियो अररिया जिला के आर एस थाना क्षेत्र के हरियावारा के पास पूर्व से खडी ट्रक से टकराने पर स्कार्पियो पर सवार 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

जानकारी अनुसार प्रतापगंज थाना के गोबिंदपुर पंचायत के कौवाखोनी गांव से बुधवार की सुबह  स्कोर्पियो से गंगा स्नान कारने जा रही गाड़ी अररिया आरएस ओपी थाना क्षेत्र के हरियाबारा के पास पहले से खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कड़ मार दिया ।टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सून आस पास के लोग घटनास्थल पर जमा हो स्कार्पियो से घायलों को बाहर निकाला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं अररिया आर एस ओपी प्रभारी उमेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहूंचकर घायलों को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल पहूंचाया। जहां घायलों का इलाज किया गया। साथ हीं दुर्घटना में तीन लोगों की गंभीर स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें पुर्णिया रेफर कर दिया। घायलों में हीना देवी(25), विना देवी(35), सरिता देवी(30), रीता देवी(26), पमिया देवी(45), पवन कुमारी(15), रेखा कुमारी(14), सुभद्रा देवी(45), रामचंद्र कुमार(22), उर्मिला देवी (49), कामिया देवी(45), विमल देवी(37) शामिल है। घटना की जानकारी मिलते हीं घर में कोहराम मच गया। पीडित परिवार के लोग सूचना मिलते हीं अररिया और पुर्णिया अस्पताल पहूंचे हैं।

Spread the love