बिहार में प्रशासन का खौफ नहीं, दिनदहाड़े अपराधिक तत्वों ने घर में घुसकर हथियार के बल पर जबरन घर वालों को किया घर से बाहर, लूटे जेवरात व नगद पैसे, प्रशासन बनी मूकदर्शक।
रिपोर्ट—शयामानंद सिंह भागलपुर

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं ना तो उन्हें प्रशासन का कोई खौफ है और ना ही किसी विधि व्यवस्था का कोई डर, कभी भू माफियाओं को तो कभी शिक्षक और पत्रकार को निशाना बनाया जा रहा है अब तो आम लोग भी इससे वंचित नहीं है ऐसा ही मामला भागलपुर के ईसाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत केश्वर नगर से सामने आया है जहां 50 की संख्या में अपराधी पहुंचे और एक घर में घुसकर ईट पत्थर चलाते हुए हथियार के बल पर घरवालों को बाहर निकाल दिया वही उनके घरों के सामान को भी क्षत-विक्षत कर दिया, देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, इस भगदड़ में कई लोग चोटिल भी हुए, कई लोग अपराधियों के भय से जान बचाकर किसी तरह वहां से भागे, मामला जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, पीड़ित लोगों ने बताया कि जमीन का मामला कुछ दिनों से चल रहा था लेकिन जब आज अमीन नापी करके गए तो कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमलोगों के साथ मारपीट की गई और छीनछोर किया गया साथ ही जो भी घर में नगद और जेवरात रखे हुए थे उसे भी लूटकर फरार हो गए वहीं उन्होंने इसाकचक थाने पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को सारी घटना की जानकारी थी फिर भी इस पर कोई त्वरित कार्रवाई नहीं कि यह कहीं से सही नहीं है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में वरीय पदाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर इसी तरह बिहार जंगलराज की ओर अग्रसर होता रहेगा।

