“पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन को सुनिश्चित करे सरकार- बैद्यनाथ भगत”
रिपोर्ट:-विकास आनन्द, के साथ ब्रजेशकुमार सिमराही, सुपौल


भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह छातापुर विधानसभा प्रभारी बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस प्रकार पिछले दिन अररिया जिला के रानीगंज क्षेत्र में दैनिक जागरण के संवाददाता पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या हो गई है,वो काफी हृदय विदारक घटना है।ये घटना सिर्फ उनके परिवार के सदस्यों के साथ साथ पूरे समाज के लिए अत्यंत दुःखद है।पूरे भाजपा परिवार इस अमानवीय गोलीकांड घटना की घोर निन्दा करते हुए इस घटना की निष्ठापूर्ण जांच की राज्य सरकार से मांग करते हैं। साथ ही राज्य और केंद्रीय सरकार से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील करते हैं।पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर सहयोग आवश्यक है।लेकिन फिलहाल राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को किसी भी प्रकार की सुविधा नही दी जा रही है। यहाँ तक कि पत्रकारों को प्रेस हाउस से उचित वेतन भी नही मिलता है और न ही सरकारों से भी किस भी प्रकार का वित्तीय सहयोग मिलता है। समाचार संकलन के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले निजी वाहन को टोल टैक्स तक भी फ्री नही किया गया है।

अपराधियो पर लगाम लगाना सरकार की जावेबदेही होती, बेलगाम अपराधियो के तांडव का खामियाजा दैनिक जागरण के पत्रकार बिमल कुमार यादव को अपना जान देकर भुगतना पड़ा है।
बताते चले कि अररिया जिला के रानीगंज में दैनिक जागरण के संवाददाता की गोली मारकर हत्या हो जातीहै। ज्ञात है कि कुछ वर्ष पूर्व पत्रकार के भाई की भी हत्या गोली मारकर हो गया जो कि मामला अदालत विचारााधीन है, पत्रकार विमल यादव अपने भाई हत्याकांड का इकलौता गवाह था जिसे आज उनके घर में घुसकर दो बाइक पर सवार चार अपराधियो ने मौत के घाट उतार दिया। आख़िर सबसे बड़ा सवाल यह भी बनता है कि पत्रकारों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी किसकी है । सबसे बड़ी बात है कि जबसे महागठबंधन की सरकार को सत्ता मिला है, अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और आज फिर बिहार में जंगलराज का माहौल हो गया है जिसका कि ताजा उदाहरण पत्रकार बिमल यादव के घर में घुसकर हत्याकांड है। इस महागठबंधन की सरकार में कोई भी पत्रकार खुद को सुरक्षित महसूस नही कर तो समझा जा सकता है कि आम जनता किस हालात में है।

