प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया दिप प्रज्वलित कर ड्रीमलैंड एकेडमी में कार्यक्रम का सुभारम्भ।
सुरेश कुमार सिंह, सिमराही बाजार

सिमराही नगर पंचायत स्थित Dreamland Academy Simrahi” में निदेशक अमित कुमार रंजन के द्वारा प्रात: झंडोत्तोलन किया गया। इसी क्रम में संध्या 6 बजे से विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान ” प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी “एवं सिमराही नगर पंचायत के मुख्य पार्षद द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के निदेशक अमित रंजन जी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एवं विद्यालय के प्राचार्य ” रमण पाठक” जी ने सिमराही के मुख्य पार्षद को भेंट प्रदान करके दोनों सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आकर्षण कारगिल युद्ध पे आधारित एक दृश्य को विद्यार्थियों द्वारा मंच में प्रस्तुत करना , अनेकता में एकता एवं शिक्षकों द्वारा देशभक्ति गीत का प्रस्तुत करना रहा।

विद्यालय के अध्यापक श्री अंकित कृष्णवंशम ने अपनी वाक्य शैली एवं मंच संचालन से सभी दर्शकों को मनमोहित किया।अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री रमण पाठक ने अभिभावकों को मार्गदर्शन स्वरूप शब्द भेंट कर विद्यार्थियों के सही पठन-पाठन हेतु प्रेरित किया।यह किसी भी विद्यालय में प्रथम बार देखा गया कि बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी प्रमाण-पत्र भेंट किया गया जिससे कि अभिभावकों में और जागरूकता आये और सभी अपने बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित करे।मौके पर मौजूद रहे अभिभावक तुल्य “सुशील यादव जी, अनिरुद्ध मेहता जी ,शिवम सिंह जी एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं पत्रकार बंधु सहित विद्यालय के शिक्षक श्री नितेश ,यूसुफ जी, सेनाज़ अधिकारी,अनु जी,अनिकेत जी एवं अन्य।

