मध्य विद्यालय नरहा में चोरों ने ताला तोड़कर 15 बोरियों में रखे चावल को उड़ाया
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित फिंगलास पंचायत के वार्ड 4 के मध्य विद्यालय नरहा बेरदह में गुरुवार की रात चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर15 बोरियों में रखे चावल की चोरी कर ली। चोरी की घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों द्वारा स्कूल के एचएम को सुचना दी गई । वही विद्यालय पर पहुंचे एचएम ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी ।
मौके पर पहुंचे राघोपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

घटना को लेकर विद्यालय के पीड़ित एचएम वेदानंद प्रसाद यादव ने बताया कि विद्यालय के एक कमरे में 25 बोरी चावल रखा था। गुरुवार की रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 15 बोरी चावल की चोरी कर लिया है। चोरी की घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने उसे फोन पर दिया। विद्यालय पहुंचने पर कमरे में रखे 15 बोरी चावल नहीं है।
मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। चोरी की घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। इधर विद्यालय परिसर में चोरी की घटना को लेकर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने चोरी की घटना पर अपना कड़ा आक्रोश जाहिर किया। फिंगलास पंचायत के मुखिया प्रकाश यादव, वार्ड सदस्य मुकेश सिंह, विभा देवी, शिक्षक मनोज कुमार, इंद्र नारायण सिंह ,अनिल सिंह, रामअवतार यादव, निरंजन सिंह, राजेंद्र राम ,धनंजय सिंह सहित ग्रामीणों मौजूद रहे।
वही ग्रामीणों द्वारा वरीय पदाधिकारियों से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
———–

