“संत मनु बाबा गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गई,महा आरती, महाप्रसाद और भजन कीर्तन की तैयारी”
रिपोर्ट:- विकास आनन्द, राघोपुर

सिमराही स्थित संत मनु बाबा मंदिर में गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक सतसंग में गुरु पूर्णिमा की तैयारी पर चर्चा की गई। मालूम हो कि आषाढ़ पूर्णिमा को वेदव्यासजी की जयंती के अवसर पर गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। आगामी तीन जुलाई सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत मनु बाबा मंदिर में गुरु पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर महा आरती, भंडारा, महा प्रसाद, भजन-कीर्तन, सतसंग-प्रवचन आदि का आयोजन किया जाएगा। महा प्रसाद में खिचड़ी, सब्जी, दही, पापड़, घी, अचार भक्त ग्रहण करेंगे। दस बजे दिन से आयोजित कार्यक्रम में मिथिला की शान प्रसिद्ध गायिका श्रुति मौसम द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी में श्रद्धालु भक्त जुड़े हैं।

बताते चलें कि क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मनु बाबा द्वारा वर्षों पूर्व सिमराही में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम में खिचड़ी-सब्जी महा प्रसाद श्रद्धालु द्वारा बनाया जाता था। 16 दिसम्बर 1996 को मनु बाबा के ब्रह्मलीन होने पर उनके समाधि स्थल पर यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है। अवसर पर ओमप्रकाश भगत, बैद्यनाथ पांडेय, अशर्फी मंडल, सुरेश ठाकुर, प्रकाश स्वर्णकार, बिन्दा प्रसाद गुप्ता, जगदेव प्रसाद साह, वैद्य रीतेश मिश्र, रिंकू भगत, रत्नेश मिश्र आदि मौजूद थे।

