चम्बल फ़र्टिलाइज़र कम्पनी के द्वारा जिलावार फसल संगोष्ठी कार्यक्रम जारी,रोहतास जिले के किसानों को खेती में नए तकनीक और निदान बताया “

रिपोर्ट:- विकास आनन्द, ब्यूरो चीफ, कैम्प रोहतास

खरीफ फसल में किसानों को नई तकनीक से खेती , खरपतवार नियंत्रण और विभिन्न कीट व्याधियों और विभिन्न रोगों से निदान हेतु भारत देश की अग्रणी उर्वरक निर्माता व विपणनकर्ता कम्पनी चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड द्वारा दक्षिण बिहार के सभी जिलों में किसान जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के कोनार में सैकड़ो किसानों और कृषि विशेषज्ञों के साथ फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया । आयोजित फसल संगोष्ठी में कृषि संबंधी नई तकनीक, संतुलित खाद का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा उनके निदान के बारे में किसानों को बताया गया। चम्बल कम्पनी के डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर जावेद खां ने बताया कि यह फसल संगोष्ठी चम्बल कंपनी के दूरगामी योजना ‘बीज बुवाई से फसल कटाई’ एवं उत्तम संतुलित पोषण आहार प्रोजेक्ट के तहत की गई है,

जो कि माननीय प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच किसानों की आय दोगुनी करने के सिद्धांत पर है। इस फसल संगोष्ठी कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड के यूकेएस विकास कुमार पांडेय,प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार एवं केवीके बिक्रमगंज के कृषि वैज्ञानिक डॉ रतन कुमार, डॉक्टर रामाकांत एवं चंबल फर्टिलाइजर के अधिकृत डीलर मेसर्स सूर्यांश एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राजीव चौबे, मैसर्स रोहतास फर्टिलाइजर के इम्तियाज आलम, मैसर्स बालाजी राइस मिल, एवं आसपास के कई प्रगतिशील किसान संतन पांडेय,गुड्डू पांडेय,कपिल मुनि पांडेय एवं सैकड़ो किसान अपने अपने समस्याओं के साथ शामिल हुए और संगोष्ठी से लाभान्वित महसूस किए।

Spread the love