युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, छत से नीचे फेंक कर मारने का परिजन ने लगाया आरोप, आक्रोशित परिजन ने घंटों किया nh31 को जाम

रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर नवगछिया के एनएच 31 सड़क के किनारे एक मकान में मजदूर सुमित कुमार उर्फ सूर्या का शव बरामद किया गया है। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा पिछले 4 साल से श्रवण यादव के यहां सीमेंट लोडिंग अनलोडिंग का काम करता था और पिछले 4 दिनों से घर भी नहीं आया था। सुबह बेटे के फोन से अखिलेश कुमार नामक युवक ने फोन किया कि उनका बेटा छत से गिर गया है, और उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद वह लोग वहां पहुंचे। वही मृतक नवगछिया के नवादा मखातकिया का रहने वाला था। मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है, और श्रवण, अखिलेश सहित उनके अन्य साथियों के द्वारा बेटे की हत्या कर शव को फेंका गया है। वहीं घटना की जानकारी पर नौगछिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Spread the love