फारबिसगंज : आरसीसी नाला निर्माण में चल रही धांधली को ले बजरंग दल ने की शिकायत , जांच में आये अधिकारी ।

त्रिभुवन ठाकुर , अररिया

नगर विकास एवं आवास विभाग योजना के तहत आरसीसी नाला निर्माण कार्य में कथित नगर परिषद की मनमानी है। वही इस निर्माण कार्य में लगाए जा रहे मिट्टी मिक्स घटिया लाल बालू, ईट, सीमेंट एवं लोहे का सरिया की जांच को लेकर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एव अधिकारियों को पत्र भेजकर जांच की मांग की है सूचना पर जिला के असिस्टेंट जेईई पंकज कुमार ने शनिवार को जांच करने स्थाल पर पहुंचे वही इस सम्बन्ध में मनोज सोनी ने फारबिसगज नगर परिषद के जेई विनोद कुमार यादव पर आरोप लगाया कि वे जांच अधिकारी को वास्तविकता से रूबरू नहीं कराया घटिया सामग्री को नहीं दिखाया सही ढंग से जांच नहीं करा कर जांचकर्ता को उल्टी-सीधी बातें बताकर स्थल से वापस भेज दिया है जिस कारण सही ढंग से जांच नहीं हो पाया है श्री सोनी ने कहां विजय सिनेमा से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक तक नाला का निर्माण होना है निर्माण स्थल पर लगाए जा रहे मिट्टी मिक्स घटिया लाल बालू का विरोध होने पर लोगों को दिग्भ्रमित करने के नियत से उस जगह थोड़ा फ्रेश बालू गिरा दिया और खराब बालू को वहां से उठाकर दूसरे साइड पर उसी नाला के सिलाप में लगा दिया गया ।

उन्होंने कहा नगर परिषद की मिलीभगत से संवेदक के द्वारा मनमर्जी कार्य की जा रही है नगर परिषद के इन्हीं रवैया से फोरबिसगंज शहर कचरो का शहर होते जा रहा है कोई विधि व्यवस्था एवं सिस्टम नहीं है शहर की इस भ्रष्टाचार को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं पूर्णिया कमिश्नर और अररिया डीएम मैडम को पत्र के माध्यम से सारी बातों से अवगत करवा दिया हूं ।
श्री सोनी ने कहा अगर सही ढंग से जांच नहीं हुआ घटिया निर्माण करने वालों के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे ।

Spread the love