“पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर लगाया गया”
रिपोर्ट:- विकास आनन्द, ब्यूरो चीफ,सुपौल

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार के द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के पुण्यतिथि को रक्तदान शिविर लगाया गया।निर्मली विधानसभा अंतर्गत सिमराही बाजार में आयोजित श्रद्धांजलि सभी एवं रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेसी अमरदीप कुमार सहित अनेक युवाओं ने अपना रक्तदान किया गया साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धान्जलि अर्पित किया। जिसमे जिला कोंग्रेस कमेटी एवं जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित नगर वासियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अमरदीप ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के दिशा निर्देशानुसार पूरे देश में युवा कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के बलिदान को सहादत दिवस के रूप में मना रही है।

अमरदीप कुमार ने कहा देश में युवाओं को आगे लाने का काम हो चाहे पंचायती राज व्यवस्था स्थापित करना हो या सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम हो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने किया है। देश में उनके द्वारा किए गए कार्यों को एवं देश की उन्नति में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता। रक्तदान शिविर में अमरदीप कुमार,चुनचुन कुमार,अंजार अहमद,आदित्य गुप्ता,अजय झा,मोहम्मद मेहरुल्लाह,हीरा मंडल,मो आफताब,मो शाहनवाज आलम,अरुण कामत, मो आजाद,रजनीकांत कर्ण अनुज कुमार ने अपना रक्तदान किया।मौके पर राघोपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जमील अनवर,मो सज्जाद,अभिनव मेहता,गोलू,मोहम्मद फैज,सुमन यादव,मोहम्मद तूफान,रोशन यादव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। रक्तदान शिविर का आयोजन निरामया ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया जिसमें मुख्य रूप से डा0 साक्षी एवं उनके सहयोगी दल मौजुद थे।

