प्रतापगंज/सुपौल: तेज आंधी और बारिश ने ली एक बच्चे की जान , परिवार में कोहराम 

आशीष वर्मा , व्यूरो , सुपौल

प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के सुखानगर पंचायत स्थित वार्ड 12 में बीती रात तेज आंधी में 6 वर्षीय बच्ची के ऊपर नारियल का पेड़ टूट कर गिरने से मौत। सदमे में है परिजन। गौरतलब है कि रविवार की रात प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी व बारिश के कारण जगह जगह पेड़, बिजली पोल व कई के घर उजड़ गए। इसी क्रम में तेज आंधी से सुखानगर पंचायत के वार्ड 12 निवासी परमानंद राम के 6 वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी के ऊपर नारियल का पेड़ टूट कर गिर गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि तेज आंधी के कारण लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल था। वही बच्ची के दादा बीमार होने के कारण घर के बाहर दरवाजा पर सोए हुए थे और बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान तेज आंधी आने के बाद बच्ची के पिता परमानंद राम अपने पिता को गोद मे लिए घर की ओर दौरे उसके पीछे बच्ची भी आ रही थी। तभी अचानक तेज आंधी के कारण नारियल का पेड़ टूट कर बच्ची के शरीर के ऊपर गिर गया।

नारियल के पेड़ टूट कर बच्ची के ऊपर गिरने से उसी वक्त उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजन सदमे है। वही धटना की जानकारी मिलते ही सुखानगर के  मुखिया रंजीत प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख रमेश यादव , सरपंच प्रवीण कुमार, सीओ अंशु कुमार समिति गोपाल मंडल, मो.अंजार सहित ग्रामीण पहुंचे। वही सीओ ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर आवेदन देने को कहा। उन्होंने बताया कि आपदा फंड से जो मुआवजा हो सकेगा वो अभिलंब देने दिया जाएगा।

Spread the love