रविवार की रात तेज आंधी ने उड़ाए कई के आशियाने तो कई घर आग में जल कर हुए राख।

आशीष वर्मा , व्यूरो , सुपौल

प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के वार्ड 2 स्थित कोड़ टोला में रविवार की रात तेज आंधी से मवेशी घर में जलाए अलाव से उठी चिंगारी के कारण 1 लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि कोड़ टोला निवासी शैलेन्द्र राम की पत्नी ने मवेशी के पास अलाव जलाकर रात में खाना खाकर रात्रि के 10 बजे सोने चली गई थी। इसी बीच जबरदस्त आंधी के कारण अलाव से चिंगारी उड़ी और घर में आग पकड़ लिया। आग की लपटें देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और ग्रामीणों को सहयोग से तथा उसी वक्त बारिश भी शुरु हो गया।

जिससे आग पर काबू पाया गया। जब तक में लोग आग पर काबू कर पाते तब तक मे मवेशी घर सहित एक ओर घर मे आग पकड़ने से घर मे रखे फर्नीचर ,बर्तन ,साइकिल, अनाज, अलमीरा तथा कागजात जलकर राख हो गया। वही पीड़ित परिवार ने 1 लाख की क्षति का अनुमान लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया रंजीत प्रसाद सिंह ,पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, समिति सदस्य गोपाल मंडल के अलावे ढेर सारे लोग पहुंचकर घटना की जानकारी ली है और पीड़ित परिवार को संतावना दिया। मुखिया रंजीत प्रसाद सिंह ने अंचलाधिकारी अंशु कुमार को इस घटना की जानकारी दिए। अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी नियमानुसार जो भी सुविधा होगी उन्हें दिया जाएगा।

Spread the love