विधायक ने किया अस्पताल तथा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

निर्मली विधानसभा क्षेत्र विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने रविवार को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के ग्राम पंचायत ढ़ोली अंतर्गत गौरी पट्टी गांव में करीब 75 लाख की लागत से बनने वाले हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का शिलान्यास किया । विधायक ने उसी पंचायत के गिरधारी गांव में पूर्वी कोसी तटबंध से मोहम्मद फखरुद्दीन के घर तक 11 लाख से अधिक की लागत से बनाए जाने वाले सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस दौरान शिलान्यास स्थल पर ढ़ोली पंचायत मुखिया सरस्वती देवी पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव जदयू नेता सत्यनारायण मेहता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता शिवराम यादव मनोज कुमार सिंह कनीय अभियंता वीरेंद्र कुमार मोहम्मद जिब्राइल पंचायत सचिव सनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। शिलान्यास समारोह में बोलते हुए विधायक ने कहा की गौरी पट्टी गांव में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के बन जाने से आसपास के लोगों को इलाज को लेकर हो रही समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने समारोह में सरकार द्वारा किए जा रहे कई कार्यों को लोगों के बीच रखा।

