फारबिसगंज: खुदाई के दौरान बहुमूल्य सामान मिलने की खबर से लोगों में अटकलों का बाजार गर्म
दिवाकर कुमार, फारबिसगंज
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के अरर्राहा में खुदाई के दौरान बहुमूल्य सामान मिलने की खबर से पूरे पंचायत में सनसनी फैल गई। मामला पंचायत के भंगहा वार्ड चार का है देखते ही देखते ये बात गांव भर में फैल गई। उस स्थल को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मजदूर श्रवण ने बताया कि दो टाक मिट्टी हटाया उसके जड़ से तो ईटा के तरह लगा हमको और सफाई किए तो ऊपर ऊपर नीचे नहीं किया वहां पर मालिक भी था वहां पर ट्रैक्टर के ऊपर बैठा था तो उसको आवाज दिए देखो आकर क्या है तब यही सब मिट्टी हटाया सारा चीज यही सब किया हम ट्रॉली भर रहे थे कुछ नहीं निकला वहां सभी लोग गलत बोल रहे हैं मालिक अपने कोड़ा हम साइड में खड़े थे।वही जमीन मालिक संजीव यादव ने कहा कि हम ट्रैक्टर लगाकर घास लेने चले गए थे जब हम घास लेकर आए तो हम किसी को वहां नहीं देखे ट्रॉली आधा ही भरा था वहां से ले जाकर मिट्टी झाड़ दिए फिर हम खेत ट्रॉली लेकर आ गए तब पीछे से श्रवण ऋषिदेव आया बोलता है कि नीचे कुछ निकलता है इधर तो उतरे पूछे क्या निकलता है तो बोला मिट्टी का घड़ा निकलता है तो देखे पहले से ऊपर से एक फुट टूट गया था उसके बाद हम तोड़ कर देखे उसमें कुछ नहीं था तभी काम बंद हो गया सभी चला गया उसके बाद लोग आते जाते रहा देखने के लिए बहुत आदमी आया तो कुछ आदमी का कहना था कुछ था उसमें लेकिन हम नहीं देखे इस बात को।वही कैंप प्रभारी विश्व मोहन पासवान ने पहुंचकर मामले को गंभीरता से अवलोकन करना शुरू कर दिया वही मामले को लेकर के स्थानीय लोगों में अटकलों का बाजार गर्म है।

