सरायगढ़ रेलवे जंक्शन तक पहुंचा इलेक्ट्रिक ट्रायल इंजन।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


मंगलवार की संध्या सहरसा फारबिसगंज रेल खंड में बरुआरी से लेकर सरायगढ़ रेलवे जंक्शन तक इलेक्ट्रिक से संचालित रेल इंजन का ट्राइल कराया गया। संध्या के करीब 6:30 बजे सरायगढ़ रेलवे जंक्शन पर इलेक्ट्री से संचालित इंजन के पहुंचने से अब सरायगढ़ से लेकर पटना सहित अन्य जगहों तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

जंक्शन पर मौजूद कुछ रेल के अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल के बाद अब सरायगढ़ जंक्शन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन पहुंच सकती है। बताया कि आज उसका ट्रायल कराया गया है। बताया कि सहरसा से सरायगढ़ रेलवे जंक्शन के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन के परिचालन के लिए इलेक्ट्रिक वायरिंग कर ली गई है और उसका आज जांच भी किया गया। उधर सरायगढ़ रेलवे जंक्शन पर इलेक्ट्रिक इंजन के पहुंचने से आसपास के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।

Spread the love