कोसी के इलाके के विश्वकर्मा थे स्वर्गीय विश्वनाथ गुरमैता।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रांगण में शनिवार को स्वर्गीय विश्वनाथ गुरमैता का 38 वां पुण्यतिथि मनाया गया । पुण्यतिथि पर कॉलेज परिवार के अलावा जिलेभर से कई लोग पहुंचे थे।पुण्य तिथि पर लोगों ने स्वर्गीय विश्वनाथ गुरमैता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में जय कृष्ण गुरमैता ,मंजू देवी, चंद्रनारायण उर्फ ललन गुरमैता ,राजकुमार गुरमैता ,तेज नारायण खैरवार ,भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव ,ढ़ोली पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह ,संपत्ति कुमार यादव ,राज नारायण प्रसाद गुप्ता ,विश्वकर्मा भगत, पूर्व प्राचार्य अवध नारायण सिंह, प्राचार्य सूर्यनारायण मेहता ,पूर्व प्राचार्य महेंद्र प्रसाद साह ,राघोपुर प्रमुख फिदा हुसैन ,ओंकार नाथ, डॉ रमेश प्रसाद यादव ,कृष्ण कुमार सिंह ,उत्तम दाल, मानिकचंद चौधर, प्रोफेसर राम नारायण शाह, लीलानंद प्रसाद राजेंद्र प्रसाद रमन परमानंद सहित काफी संख्या में लोग शरीक थे। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ गुरमैता ने कोसी क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया जिसके चलते आज भी हम उन्हें याद करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्वनाथ गुरमैता के द्वारा किए गए कार्यों को विस्तृत रूप से लोगों के सामने रखा। लोगों ने कहा कि उनका पुण्यतिथि प्रतिवर्ष कॉलेज प्रांगण में मनाया जाता है।

