चिकनी गांव मे जमीनी विवाद मे मारपीट मे एक जख्मी।
रिपोर्ट बिमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

भपटियाही थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में बुधवार की देर संध्या जमीन विवाद में कुछ लोगों ने रुकमिणी देवी तथा उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की ।मारपीट की घटना मे रुकमिणी देवी जख्मी हो गयी ।उसको ईलाज हेतु सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही मे भर्ती कराया गया ।डा. तजमूल हुसैन ने प्रथमिक उपचार के वाद रुकमिणी देवी को सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।पीड़िता ने घटना को लेकर थाना मे आवेदन देते हुए रामचंद्र यादव सहित सात लोगों को आरोपी बनाया है।आवेदन मे पीड़िता ने कहा है की हमलावरों ने उन सवों के साथ मारपीट करते हुए घर का सामान लुट लिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

