भपटियाही पंचायत मे आग लगने सेआधे दर्जन परिवार की सम्पति जली।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


भपटियाही पंचायत के वार्ड 06 मे आग लगने से आधा दर्जन परिवार बेघर होकर सड़क पर है। बुधवार की दोपहर गेहूं तैयार कर रहे थ्रेसर की चिंगारी से लगी आग ने तटबंध किनारे बसे आधे दर्जन परिवार को मुश्किल में डाल दिया है । आगजनी की घटना में ऐसे सभी परिवार का घर का सारा सामान अनाज कपड़ा बर्तन आदि जलकर राख हो गया। कुछ लोगों के घर बंधे बकरी भी आग किलो में झुलस कर मर गई । पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। अगल-बगल के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली और देखते ही देखते 1 दर्जन से अधिक घरखाक बन गया।

समय पर दमकल गाड़ी भी उपलब्ध नहीं हो सका। अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनीष कुमार ने दो दमकल गाड़ी को स्थल पर भेजा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।स्थानिय मुखिया बिजय कुमार यादव ,समिति सदस्य रमेश मुखिया,डा.रामकृष्ण यादव, सहित कई लोगों ने स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया।मुखिया ने कहा की सभी पिड़ित परिवारों को सहायता दिलाया जाएगा ।

Spread the love