पूर्व मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धकी का हुआ भव्य स्वागत ।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

पूर्व मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धकी साहब का शुक्रवार की रात को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अररिया जा रहे थे।
इस दौरान राजद नेता प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जलील, राजद युवा जिला अध्यक्ष भूपनारायण यादव ने सिद्धिकी साहब को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सिद्दकी साहब ने कहा कि फिलहाल वह अररिया जा रहे हैं।

इस बीच कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलकर उनका हाल ले रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को समझ रहे हैं। कहा कि लोकतंत्र की मालिक जनता है।
मौके पर। मोहम्मद अशफाक पूर्व मुखिया चन्द्रदेव शर्मा मौहम्मद हसमुल मो0 मासुम संतोष ठाकुर वार्ड सदस्य मनोज शर्मा सुरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love